बदायूं। टीएसआई ललित कुमार ने बुधवार को पटेल चौक पर एक पटाखा बुलेट को पकड़कर सीज कर दिया। बुलेट चालक टीएसआई से बहस करने लगा इस बात को लेकर चालक ट्रैफिक पुलिस से भिड़ने का प्रयास कर रहा था, लेकिन कड़ी कार्रवाई करते हुए बुलेट बाइक सीज कर दी गई हैं।जिसका 32 हजार पांच सौ जुर्माना लगाया हैं टीएसआई ने चेकिंग अभियान चलाकर तीन बुलेट बाइकें सीज कर चुके हैं। बाइक चालक नशे की हालत में बताया जा रहा है।
