बदायूं। शहर के व्यस्त पुलिस लाइन चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए सोमवार को पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए अभियान चलाकर सड़क पर अवैध रूप से खड़ी 2 ईको और 6 टेंपो को सीज कर दिया है। इस अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। जिसकी वजह से पुलिस लाइन चौराहे पर जाम नहीं लग रहा है। यहां से गुजरने वाले राहगीर अब राहत महसूस कर रहे हैं।


यातायात पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि पुलिस लाइन चौराहे को नो-पार्किंग जोन की तरह देखा जाए और वहां वाहन कदापि खड़े न करें। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, इन वाहनों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ट्रैफिक पुलिस ने दी सख्त हिदायत:

ट्रैफिक विभाग ने आम जनता और चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। एसएसपी ने साफ कहा कि नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।