बदायूँ। शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में नगर के समीपवर्ती गांव संजरपुर में शिव मंदिर के पास तीन दिवसीय
प्रज्ञा पुराण कथा और पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने कलश यात्रा निकाली। रघुनाथ सिंह ने नशा उन्मूलन से संबंधित प्रर्दशन लगाई। कथा शिरोमणि लीलाधर शर्मा ने कहा कि श्रेष्ठ संस्कारों से मानव में देवत्व का उदय होता है। युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं.श्री राम शर्मा आचार्य द्वारा रचित 19 वां पुराण प्रज्ञा पुराण वर्तमान समस्याओं का समाधान है। देश का दिग्भ्रमित होकर अपने लक्ष्य से भटक गया है । युवाशक्ति को सही मार्गदर्शन मिले तो विश्व व्यापी समस्याओं के समाधान के साथ सृजन का कार्य भी होगा। टोली में प्रेमपाल पंकज कुमार और भवेश शर्मा ने धरा पर अंधेरा बहुत जा रहा है गीत की शानदार प्रस्तुति दी। मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने संपूर्ण गांव में कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा का मुख्य मार्गों और चौराहों पर गणमान्य नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अनवीर
सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामेश्वर गेंदन लाल संयुक्त रूप से मुख्य यजमान रहे।

Тест на Только самые внимательные смогут найти число 337: Оптическая иллюзия