खैरथल!अज्ञात चोरो ने शहर की नई अनाज मंडी में बीती रात को नौ दुकाने के ताले तोड़कर गल्ले सहित अलमारी तोड़कर लाखो रूपये की नकदी सहित चांदी के लक्ष्मी गणेश व सिक्के चोरी करने की घटना को अंजाम दिया!
घटना की जानकारी व्यापारियों को सुबह मिलते ही घरो से निकलकर अपनी दुकानों पर पहुँचे!व्यापारियों ने रोष प्रकट करते हुए आनन फानन में आपात बैठक बुलाते हुए कृषि उपज मंडी समिति सचिव कार्यालय के गेट पर धरना दिया!इस मौके पर व्यापार समिति अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता सहित व्यापारियों ने घटना की जिम्मेदारी मंडी सचिव पर मंढ दी!व्यापारियों का कहना था की विगत तीन माह से खैरथल आफिस में स्थाई सचिव नहीं होने से मंडी के व्यापारियों को परेशान होना पड़ रहा है!वर्तमान सचिव के पास तीन मंडियो का कार्यभार है!व्यापारियों ने सचिव पर आरोप लगाया की अपने चेहते एक ही व्यक्ति को किसान रसोई,सफाई, मंडी में चौकीदार रखने सहित प्याज़ मंडी में केंटीन का ठेका छोड़ा हुआ है!वहीं मंडी में सुरक्षा के लिए लाखो रूपये का ठेका छोड़ने के बाद भी मात्र पांच चौकीदार लगाए हुए है!
व्यापारियों ने मंडी सचिव को धरना स्थल पर बुलाकर जमकर खरी खोटी सुनाई!व चोरी हुई राशि को ठेकेदार से वसूलने की मांग की गई!बाद में सचिव राजेश ने व्यापारियो को विश्वास दिलाया की आगे से मंडी हित के लिए जो भी ठेके छोड़े जायेंगे उसमे व्यापारियों की एक पांच सदस्यों की कमेटी से राय लेकर छोड़े जायेंगे!

