
कुंवर गांव ।सालारपुर विद्युत उपकेंद्र पर संविदा पर कार्यरत लाइन मैन छोटे बीती रात करीब 10 बजे कुँवर गांव थाना क्षेत्र के वनेई गांव में केविल टूटने की सूचना पर ठीक करने गया था कार्य कर लौटते समय घायल के

अनुसार करीब आधा दर्जन कार सवार बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया ।और उसे घायल कर खंदी में फेक दिया।घायल ने विभागीय अधिकारियों को फोन पर घटना की सूचना देने के लिए कई बार फोन किया परंतु किसी ने उसका फोन नहीं उठाया घायल लाइन मैन को ग्रामीणों ने मदद कर उसके घर पहुंचा दिया।

लाइनमैन ने घटना की तहरीर थाने में दी है पुलिस मामले की जांच कर रही है लाइनमैन छोटे का कहना कि सभी बदमाश काले कपड़े पहने थे और मुंह बंधे हुए थे बदमाशों ने बोलेरो गाड़ी को रोड़ पर लगाकर रास्ता बंद कर दिया
सभी के पास नाजायज असलाह थे जिन्होंने लात घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया शोर शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए जिसके बदमाश जान से मारने धमकी देते हुए चले गए ।






