सहसवान:-वन संपदा को बचाने के लिए जहां शासन स्तर पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा जा रहे हैं। वहीं, क्षेत्र में लकड़ी माफिया ने इस मंशा पर पानी फेर दिया है। क्षेत्र में इन दिनों माफिया फलदार और हरे वृक्ष काटकर गिरा रहे हैं। ताजा मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर का है जहां आज सुबह किसी समय बेख़ौफ़ लकड़ी माफियाओ ने हरे भरे आम के पेड़ों आरा चला दिया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आम के हरे-भरे पेड़ कटे हुए पड़े हैं। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।जबकि पर्यावरण को बचाने के लिए लगातार पौधारोपण अभियान चलाया जाता है। हर साल पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है।वही इस सम्बंध में सहसवान वन रेंजर अशोक त्यागी ने बताया पेड़ कटान की सूचना मिली है।केवल एक आम का पेड़ कटा है।पेड़ किसने कटा है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। वहीं कुछ लोगों का कहना है, कि यह सारा खेल वन विभाग में तैनात एक सिपाही के संरक्षण में चल रहा है, यह सिपाही काफी वर्षों से वन विभाग में तैनात है, और आरा मशीन वालों से लेकर लकड़ी माफियाओं से भी इस सिपाही की अच्छी खासी आर्थिक सांठ गांठ है, जिसके चलते लकड़ी माफिया बुलंद होकर प्रतिबंधित लकड़ी को काटकर यह अंजाम दे रहे हैं।
