सहसवान मंडी समिति सहसवान गेट नंबर 2 पर बनी पुलिया का निर्माण लगभग 2 महीने पहले हुआ था ठेकेदारों द्वारा पुलिया का निर्माण तो करा दिया लेकिन मानक के विपरीत सामग्री लगाने से पुलिया फिर क्षतिग्रस्त हो गई जिससे आने वाले बड़े लोडर वाहन गिरने से कई बार बच गए जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता था इसी तरह मंडी परिसर में चारों ओर गंदगी कीचड़ देखने को मिलती है जो एक बीमारी को चुनौती देती नजर आ रही है आने जाने वाले राहगीरों के लिए एवं व्यापारी के लिए शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है एकमात्र टंकी पानी की लगी है वह भी बंद है लोगों का आरोप है कि मंडी सचिव इस और बिल्कुल भी ध्यान देने को तैयार नहीं है जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट कहना है कि कहीं भी किसी भी तरह की क्षतिग्रस्त पुलिया नहीं होनी चाहिए एवं शौचालय साफ हो परिसर में गंदगी नहीं होनी चाहिए लेकिन यहां पर सब उल्टा नजर आ रहा है। आम जनता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जल्द से जल्द पुलिया ठीक कराई जाए मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था शौचालय व्यवस्था होनी चाहिए शिकायत करने वाले रमेश पाल, गिरवर सिंह, तोतीराम, अनस, अहमद मियां, फैजान, निराले आदि लोगों ने मांग की है