कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र के गांव मोंगर में नकली खाद्य तेल का करोबार बंद नहीं हो रहा है मिलावटखोर अधिक पैसा कमाने के चक्कर में लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं ।पिछले दिनों होली से पहले मोंगर में गाड़ी से नकली तेल उतारने का वीडियो वायरल हुआ था । जिसपर खाद्य सहायक आयुक्त द्वितीय सीएल यादव ने कार्यवाही की बात कही थी। जिसके बाद कुछ दिनों के लिए मिलावटखोरों ने पैटन चेंज कर लिया और मोटरसाइकिलों से तेल लाने लगे लेकिन धंधा बंद नहीं किया ।अब फिर मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं और गाड़ी से नकली तेल लाकर घरों में मिलावट कर क्षेत्रों में मोटरसाइकिलों से बेचने का कार्य कर रहे हैं । बुधवार रात मोंगर में मिलावटखोरों के घरों के बाहर गाड़ी से तेल उतर रहा था जहां ग्रामीणों ने विरोध किया तो गाड़ी चालक गाड़ी लेकर भाग गया । गाड़ी पड़ोसी गांव मोंगर गौंटिया की बताई जा रही है नकली तेल वजीरगंज , आंवला ,आदि जगहों से लाया जा रहा है लोगों का कहना है कि नकली तेल लोगों की सेहत खराब कर रहा है । ग्रामीणों ने खाद्य सुरक्षा विभाग पर मिलावटखोरों की सांठगांठ आ आरोप लगाया है ग्रामीणों का कहना है कि आगर मिलावटखोरों ने करोबार बंद नहीं किया तो डीएम से शिकायत की जाएगी ।
इस संबंध में खाद्य सहायक आयुक्त द्वितीय सीएल यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में है जल्द गांव पहुंचकर मिलावटखोरों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी