Oplus_131072

बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुधनी निवासी लीलाधर पुत्र रामस्वरूप उम्र 65 वर्ष अपनी प्लॉट देखने गए थे वहां जाकर देखा गांव के ही रामवीर पुत्र रामचंद्र उनकी प्लाट पर नींव भरवाने का काम कर रहे थे। विरोध करने पर प्लाट की नींव खोद कर फेंक दी है और उनकी जगह पर अपनी नीव भरकर कब्जा करने लगे जब

पीड़ित ने मना किया तो दबंगों ने गाली गलौज करते हुए हमलावर हो गए जहां फावड़े से हमला कर दिया पीड़ित ने खुद को जैसे तैसे बचाया और रामवीर ने लाठी से प्रहार किया। जिससे उनका पीड़ित हाथ में फ्रैक्चर हो गया व मुश्किल अपनी जान बचाकर वहां से भाग आए पीड़ित लीलाधर पुत्र रामस्वरूप का कहना कि इस संबंध में थाना बिल्सी में तहरीर दे दी है थाना बिल्सी पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है लेकिन अभी तक इस संबंध थाना पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
इस संबंध में बिल्सी थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह से बात करना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।