मुजरिया। बताते चलें की घटना थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव नैथुआ की है जहां एक 20 वर्षीय शबनम पुत्री हबीब शाह निवासी ग्राम नेथुआ की लाश अज्ञात कारणों के चलते घर के समीप बाग में यूकेलिप्टस के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली।

जैसे ही गांव के लोग सुबह टहलने को निकले तब उनकी नजर बाग में यूकेलिप्टस के पेड़ पर लटके हुए शव पर पड़ी तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ने लगे मामले की सूचना पर पहुंची थाना मुजरिया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया थानाध्यक्ष मुजरिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन अभी तक परिजनों की ओर से कोई भी तहरीर नहीं दी गई है तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर – सैयद तुफैल अहमद

Тест на Только самые внимательные смогут найти число 337: Оптическая иллюзия