सम्भल I पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत द्वारा थाना बहजोई का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय,

हवालात, मालखाना, मेस, बैरक, शौचालय, कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, थाने की साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया गया तथा जरूरी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया एवं ग्राम प्रहरियों से वार्ता कर

उनकी समस्याओं को सुना गया । इस दौरान अपराध रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, क्रियाशील अपराधी रजिस्टर, गुंडा रजिस्टर, एनसीआर रजिस्टर, भूमि विवाद

रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर आदि महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन कर थाना क्षेत्र में घटित होने वाले अपराधों के विषय में पूछताछ की गई

तथा समस्त अभिलेखों के व्यवस्थित रख – रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी बहजोई दीपक कुमार मौजूद रहे।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट



