👉 उर्स के बीच अभेद होगी गंगा महारानी की शोभा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था

बरेली। आला हज़रत उर्स के अवसर पर शहर में भारी भीड़ उमड़ने के बीच मां गंगा महारानी की भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। इस दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा प्रबंधन किया है।

पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा। उन्होंने जुलूस मार्ग के हर बिंदु पर तैनाती की समीक्षा की और पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

सूत्रों के अनुसार—

  • शोभायात्रा मार्ग को चार सुपर जोन और आठ जोन में बांटा गया है।
  • हर जोन पर ज़ोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी की तैनाती रहेगी।
  • सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
  • शोभायात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम व पीएसी की तैनाती रहेगी।
  • यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष प्लान तैयार किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं और राहगीरों को परेशानी न हो।

इसी के साथ पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने जो पुराने इंस्पेक्टर किला बारादरी कोतवाली में रहे हैं उनको भी बुलाकर समीक्षा की और उनसे हर बिंदु पर जानकारी मांगी साथी साथ ऐसे कई महत्वपूर्ण स्पॉट थे जहां पर पुलिस कर्मियों की तैनाती नहीं थी वहां पर उनकी तैनाती की गई,

एसएसपी अनुराग आर्य ने सुरक्षा रणनीति पर अंतिम मोहर लगाते हुए कहा कि—
👉 “उर्स और गंगा महारानी की शोभायात्रा दोनों ही आयोजन आस्था और श्रद्धा से जुड़े हैं। प्रशासन की पूरी कोशिश है कि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में शामिल हों। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट रहेगी।”

📌 प्रशासनिक अफसरों ने अपील की है कि श्रद्धालु शांति और सौहार्द के साथ आयोजनों में शामिल हों तथा अफवाहों पर ध्यान न दें।