बदायूं। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला कारागार में जेल अधीक्षक की अध्यक्षता में कुष्ठ गोष्ठी संपन्न हुई। जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉक्टर सुधीर कुमार गुप्ता ने अपनी टीम के साथ उपस्थित कारागार बन्दियों तथा जेल के अधिकारी , कर्मचारी एवं स्टाफ को कुष्ठ की प्रचार सामग्री वितरण कर कुष्ठ रोग के विषय में विस्तार से जानकारी दी । कुष्ठ अन्य रोगों की तरह ही सामान्य रोग है जो एमडीटी खाने से पूर्णतया ठीक हो जाता है। कुष्ठ रोग में दाग धब्बों में सुन्नपन, खुजली न होना , कान पर गांठे, कर्ण पल्लव का मोटा होना , भौहौ का गिर जाना , नाक का बैठ जाना आदि लक्षण मिलते हैं । यदि समय पर इलाज मिल जाए तो व्यक्ति विकलांग होने से बच जाता है । कुष्ठ रोगी से कोई भेदभाव न करें उनको समाज के मुख्य धारा में लाने का प्रयास करें । इसके लिए शपथ दिलाई । गोष्ठी में डॉक्टर सुधीर गुप्ता , पीएमडब्ल्यू मनोज कुमार एवं गौरव यादव प्रतिभाग किया । फार्मासिस्ट गोपाल एवं डॉक्टर पीयूष का सहयोग सराहनीय रहा।
