बदायूं। सांसद आदित्य यादव ने हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अपने संसदीय क्षेत्र की महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान की मांग की है।
जिसमें उन्होंने कहा हैं कि बबराला फाटक पर ओवरब्रिज की आवश्यकता है यहां पर अधिकतर जाम की स्थिति बनी रहती है पत्र में सांसद ने गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के बबराला-अनूपशहर मार्ग (फाटक संख्या 58/बी) पर भीषण जाम की समस्या बताई। उन्होंने यहां रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग की है ताकि हजारों यात्रियों, किसानों और मरीजों को असुविधा न हो।


रद्द ट्रेनों को फिर से चलाना इससे पहले दिसंबर 2024 में, उन्होंने दबतरा रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली दो ट्रेनों (बरेली-चन्दौसी-दिल्ली और मुरादाबाद-चन्दौसी-बरेली पैसेंजर) को फिर से शुरू करने के लिए पत्र लिखा था। इन ट्रेनों के बंद होने से करीब 150 गांवों के छात्र और मरीज को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
सांसद ने संसद में रेल बजट पर चर्चा के दौरान बदायूं से दिल्ली-एनसीआर और लखनऊ के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने का अनुरोध भी किया है।