बदायूं। सपा सांसद आदित्य यादव शनिवार को प्रातः 11:00 बजे अपने लोकसभा क्षेत्र के गांव नौशेरा स्थित फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्वर्गीय पूर्व मंत्री बनवारी सिंह यादव की 77वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के पश्चात सांसद आदित्य यादव अपने संसदीय क्षेत्र बदायूं का भ्रमण करेंगे। भ्रमण के दौरान वे क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनके सुख-दुःख में सहभागी बनेंगे तथा आमजन से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।