बिनावर: सरकार द्वारा चलाए जा रही हैं मिशन शक्ति फेज 5 के तहत राजकीय हाई स्कूल खुनक बदायूं की छात्रा सोनम पुत्री मुनेंद्र पाल निवासी खुनक जिला बदायूं को 1 दिन का बिनावर थाने का थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस दौरान थाना बिनावर पर 10 से अधिक फरियादीयो की समस्या सुनी और संबंधित हल्का इंचार्ज व वीट आरक्षियों को तुरंत निस्तारण के लिए भेजा गया।
इसी क्रम में बिनावर थाना अध्यक्ष सोनम ने महिला हेड कांस्टेबल सोनिका सिंह व रुचि मिश्रा से जानकारी ली कि सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति फेज- 5 के तहत क्या-क्या अभियान चल रहे हैं।

इस मौके पर कार्यक्रम में बिनावर थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने 1 दिन की बिनावर थाना अध्यक्ष सोनम छात्रा को बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर उप निरीक्षक शेरपाल सिंह, उप निरीक्षक आदर्श तिवारी, कंप्यूटर ऑपरेटर शुभ नीत शाक्य, कंप्यूटर ऑपरेटर फहीम, हेड कांस्टेबल सोनिका सिंह, हेड कांस्टेबल रुचि मिश्रा, हेड मोहर्रम मनोज कुमार सहित आदि पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

बिनावर से शिवेंद्र यादव की खास रिपोर्ट:-