कुंवर गांव ।जनपद बदायूँ में डी0सी0 मनरेगा के पद पर कार्यरत् रामसागर यादव, जो कि विकास खण्ड में खण्ड विकास अधिकारी, सालारपुर के पद पर भी रह चुके हैं,जिनकी सेवानिवृत्ति के उपरान्त फेयरवेल कार्यक्रम

विकास खण्ड सालारपुर में आयोजित किया गया, जिसमें रामसागर यादव को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थति सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता द्वारा उनके कार्यकाल की प्रशंसा की गई एवं कार्यकाल का स्मरण करते हुए

भावुक हो गये। कार्यक्रम में अनेकपाल सिंह पटेल, ब्लॉक प्रमुख पति सालारपुर, पंकज गुप्ता बिनावर, दुर्गाप्रसाद खण्ड विकास अधिकारी सालारपुर ,द्वारा भी उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उन्हें सेवानिवृत्ति

की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ लिपिक आकाश सक्सेना ,समस्त सचिव एवं ब्लॉक स्टॉफ एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन खालिद अली खां, सहायक विकास अधिकारी, पंचायत द्वारा किया गया।

Тест на Только самые внимательные смогут найти число 337: Оптическая иллюзия