सम्भल पुलिस अलर्ट पर है ,और पूरे मुरादाबाद मंडल के जो पांच जिले हैं ,यहां पर पूरा प्रशासन अलर्ट है
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल से है जहां मंडल के जनपद रामपुर, अमरोहा, सम्भल, व बिजनौर में बीते एक हफ्ते से एक ट्रेंड चल रहा है, आइए आपको बताते है कि वह ट्रेड क्या है, रात के समय 10:00 बजे के बाद गांव , शहरों में गलियों मोहल्लो और कस्बो में ड्रोन कैमरे आसमान में उड़ने का ट्रेड चला है ,जिसको लेकर तरह तरह की चर्चा है और चोरी की अफवाह भी चल रही है,कुछ लोग कह रहे हैं, कि यहां पर दिखा है हमारे यहा

भी दिखा लेकिन कहीं भी कोई भी पुख्ता सुबूत अभी पुलिस को नहीं मिल पा रहा है, इस समय ग्रामीण क्षेत्रों में जनता का बुरा हाल है, दिन भर मेहनत मजदूरी कर के जब मजदूर अपने घर थक हारकर शाम को खाना खाकर सोने का समय होता है इस समय ड्रोन कैमरे की दहशत से ग्रामीणों में एक भय का माहौल है, और रात को सो कर नहीं रात जागकर काट रहे हैं, इन सारी बातों को देखते हुए
सम्भल पुलिस अलर्ट पर है ,और पूरे मुरादाबाद मंडल के जो पांच जिले हैं ,यहां पर पूरा प्रशासन अलर्ट है ,
लेकिन अभी कोई भी पुख्ता सबूत नहीं मिल पा रहा हैं इन सारी बातों को देखते हुए सम्भल हजरत नगर गढ़ी थाना प्रभारी अनुज कुमार तोमर अपनी पूरी टीम के साथ रात में ही रिफ्लेक्टर जैकेट पहनकर एक्शन में

दिखाई दे रहे हैं के पूरी टीम के साथ ड्यूटी पर तैनात हैं देखा जा रहा है कि इस समय पुलिस और प्रशासन की इन केमरों की अफवाहों ने नाक में दम कर रखा है और पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी इस समय कड़ी निगरानी जताए हुए हैं कहीं पर भी कोई मामला संज्ञान में आता है तो तुरंत मौके पर पहुंचते हैं और जानकारी करते हैं तो वहां पर अभी कोई भी ऐसा पुख्ता सुबूत नहीं मिल पा रहा है किसी भाई को कोई पुख्ता सुबूत मिले तो अपने 112 पर कॉल कर जानकारी दे या अपने नजदीकी थाने को संपर्क करें और सावधान रहें अपने आप भी सुरक्षित रखे अपने साथियों को भी सुरक्षित रखें सभी लोग इस समय डर के माहौल में रातों को रात काट रहे हैं ,और रात को जाग कर अपनी रात बिता रहे है अफवाहों पर ध्यान कम दिया जाए और इन अफवाह को कम फैलाया जाए जो भी मामला चल रहा है ,उन पर

ध्यान कम देकर रात को जो लोग जाग रहे हैं ,उनका सहयोग किया जाए जिस वजह से जाग रहे हैं ,अभी कोई भी मामला ऐसा सामने नहीं आया है,और जो अफवाह फैलाई जा रही है ,कोई ऐसा मामला आता है तो उसकी वीडियो बनाएं और अपने 112 नंबर पर कॉल करें 112 नंबर भी नहीं लग पाता है तो अपने नजदीकी थाने को तुरंत सूचित करें और अफवाह पर कम ध्यान दें एक दूसरे का सहयोग करें जो भी अफवाह का मामला चल रहा है ड्रोन कैमरे का अभी तक कोई भी पुख्त सुबूत प्रशासन को नहीं मिल पा रहा है ,जैसे ही कोई सुबूत किसी को दिखाई देता है,तो जल्द से जल्द अपने नजदीकी थाने को सूचित करें या 112 पर संपर्क करें।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट







