इस्लामनगर। चार दिन पहले एक बंदर को रस्सी से बांधकर घसीट कर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में एक व्यक्ति बंदर के बच्चे के दोनो हाथ रस्सी से बांधकर उसे खींचते हुए सहसवान रोड स्थित चौधरी बदन सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज की ओर ले जाता दिख रहा है उसके साथ एक युवक हाथ में डंडा लेकर चलता दिखाई दे रहा है। कुछ लोग बंदर की मौत होना बता रहे थे और पुलिस का कहना था की बंदर को उक्त व्यक्ति से खुलवाकर जंगल में छुड़वा दिया था। उच्च अधिकारियों के आदेश पर वीडियो का संज्ञान लेते हुए वन विभाग के वीट प्रभारी शगुन पाराशरी ने कस्बा इस्लामनगर निवासी प्रदीप पुत्र शिवशंकर के खिलाफ बंदर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

रिपोर्ट रंजीत कुमार

Тест на психологическую Сможет ли гигант интеллекта найти воробья