नाधा। क्षेत्र के गांव कोठा स्थित सिद्ध बाबा धाम राधा-कृष्ण एवं शिव मंदिर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला 6 अप्रैल से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चलेगा। मेले के सफल संचालन और व्यवस्थाओं को लेकर गांव में बैठक आयोजित कर मेला कमेटी का गठन किया गया।
मेला संरक्षक महंत श्री अजयदास महाराज ने बताया कि सर्वसम्मति से जुगेन्द्र सिंह यादव को मेला कमेटी का अध्यक्ष चुना गया है। इसके साथ ही गांव के अन्य लोगों को भी मेले के संचालन और व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने बताया कि मेले में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर श्री सिद्ध बाबा एवं राधा-कृष्ण एवं भगवान शिव के दर्शन करेंगे। मेले के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। मेला कमेटी द्वारा मेले को भव्य और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।