कादरचौक। विकासखंड कादरचौक इलाके के 12 गांवों में आल्हा ऊदल की परंपरा के अनुसार रक्षाबंधन पर्व 8 अगस्त को मनाया जाएगा। यह परंपरा महोबा पर आक्रमण के समय से चली आ रही है, जब रानी चंद्रब…आल्हा ऊदल के जमाने से चली आ रही परंपरा

कादरचौक इलाके के 14 गांव में आज भी मान्य है। इन 14 गांव में रक्षाबंधन पर्व एक दिन पहले आठ अगस्त ही मनाया जाएगा। गांव के लोगों का कहना है कि पहले जमींदारी प्रथा थी। यहां के जमींदार लोग महोबा शासक के अधीन थे। सोरन सिंह ठाकुर, वीरेंद्र सिंह, लाखन सिंह यादव की जमींदारी में 14 गांव आते थे। जब पृथ्वीराज

चौहान ने महोबा पर आक्रमण कर दिया था। उस समय महोबा पर चंदेल शासक परमाल का राज था, उनकी रानी चंद्रबली ने मुंहबोले भाई आल्हा ऊदल से अपनी व राज्य की सुरक्षा की मांग की।
रिपोर्टर शिव प्रताप सिंह






