शिक्षकों की गैर शैक्षणिक कार्यों में बढ़ती ड्युटियों पर रोष।
तिजारा। राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर )शाखा तिजारा की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष रगबीर कन्नोजिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई । बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विनोद कुमार माजरा ने शिक्षकों के बढ़ती गैर शैक्षणिक ड्यूटियो पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय प्रशासन आए दिन शिक्षकों से शिक्षण कार्य के अलावा अन्य कार्यक्रमों को

अधिक महत्वपूर्ण मानते हुए शिक्षकों की ड्यूटी लगा रहा हैजिससे विद्यालयों के शैक्षणिक वातावरण पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।जबकि अन्य कई विभागों के कर्मचारियों के पास कार्य भी कम है,उन्होंने मांग की प्रशासन को ऐसे विभागो के कर्मचारियों की सेवा लेनी चाहिए और शिक्षकों को शिक्षण कार्य हेतू गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखा जाए।प्रशासन को शिक्षकों की गैर शैक्षणिक कार्यों जारी ड्यूटि यों को तुरंत निरस्त करने की अपील की ताकि विद्यालयों का शैक्षणिक स्तर में सुधार हो सके । पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष खेमचंद चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए बीएलओ कार्य हेतू ब्लॉक में एससी एसटी वर्ग के ड्युटियों पर रोष व्यक्त किया ।उन्होंने अपने संबोधन ने कहा की एक तरफ जहां प्रशासन उसी ग्राम के कर्मचारियों को बीएलओ लगाने के निर्देश मिलने पर भी एससी एसटी वर्ग के बाहरी व्यक्तियों को बीएलओ लगा रहा हैं। शिकायतें मिलने पर भी प्रशासन द्वारा कर्मचारियों के प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई नहीं होने पर रोष व्यक्त किया और प्रशासन से मांग की इस तरह की परिवेदनाओं का तत्काल निस्तारण किया जाए।उन्होंने मांग की की वर्तमान समय में विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को नुकसान नहीं हो इसलिए अन्य विभाग के कर्मचारियों को बीएलओ लगाया जाए। कई विद्यालयों के अधिकतर शिक्षकों के बीएलओ लगाने पर भी रोष व्यक्त किया।ब्लॉक प्रवक्ता रामसिंह ने तिजारा ब्लॉक के पूर्व में अन्य विभाग के ई ग्राम प्रभारियों को हटा कर शिक्षकों को ई ग्राम प्रभारी बनाने पर रोष व्यक्त करते हुए संगठन से मुख्यमंत्री,शिक्षमंत्री के नाम ज्ञापन देने की अपील की।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रगवीर कन्नौजिया ने बैठक में बताया की वर्तमान में संगठन का सदस्यता अभियान चल रहा है। जो 10 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों से अधिक से अधिक शिक्षको को जोड़कर संगठन को मजबूत करने की अपील की।

इस अवसर पर हरीराम मीणा जिला महामंत्री,अजीतसिंह जिला प्रतिनिधि,ग्यारसीराम मीणा ब्लॉक महामंत्री, गौरी शंकर ब्लॉक उपाध्यक्ष,राहुल केला ब्लॉक कोषाध्यक्ष,सुरेश शास्त्री ब्लॉक कार्यालय मंत्री,विक्रम मीणा पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष, रणजीत सिंह पूर्व कोषाध्यक्ष,सरजीत,बाबूसिंह,सुनील वर्मा,संजय बेनीवाल,सत्यवीर, सैलेंद्र सैनी,सतेंद्र कुमार,इकबाल खान, अविनाश मीना,राजेश मीणा,महेंद्र बैरवा,अभिषेक मीना सहित काफी संख्या में पदाधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।
रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा






