दिनांक-15-12-23

  • दिनांक-15-12-23

नये साल से पहले बरेली शहर वासियों को नगर निगम बड़ी सौगात देने जा रही है। कई अधूरी योजनाओं के पूर्ण होने का बरेली नगर वासियों का सपना भी पूरा होने की उम्मीद है। नगर निगम बरेली की नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने कहा है कि शहर वालों को नये साल में दो वन वाटिकाओं की सौगात मिलने जा रही है। ये नगर निगम का ड्रीम प्रोजेक्ट है, स्मार्ट सिटी बरेली के लोगों तक शत प्रतिशत नगर निगम प्रशासन की सभी सुविधायें पहुंचें। साथ ही साथ कई समस्याओं के निस्तारण में और तेजी कैसे लायी जाए। स्मार्ट सिटी के विकास में और पंख कैसे लगाये जायें? ऐसे कई जनहित से जुड़े मुद्दों पर नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने मीडिया कर्मियों से सुझाव लिए। नगर आयुक्त ने बताया कि बरेली 311 ऐप के जरिए नगर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को निस्तारित करने की दिशा में नगर निगम लगातार प्रयासरत है।

शासन की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत नगर निगम प्रशासन विभिन्न क्षेत्रों में लगातार विकास कर रहा है। पहले से ही नगर निगम प्रशासन की ओर से 1533 टोल फ्री नंबर जारी किया हुआ है। इस टोल फ्री नंबर पर लोग नगर निगम संबंधी तमाम सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।इसी के साथ अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित जानकारी भी नगर निगम प्रशासन को दे सकते हैं। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सीनियर सिटीजन सेंटर भी जल्द ही बनने जा रहा है। दो नए जोनल कार्यालय भी खोलने की तैयारी नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम कर रहा है है। डेलापीर अमृत सरोवर का कार्य अंतिम चरण में है। अतिक्रमण के सवाल पर नगर आयुक्त ने कहा कि अतिक्रमण बड़ी समस्या है समाधान को लगातार नगर निगम प्रशासन की टीमें सक्रिय हैं। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। मिलावटखोरों खासकर नगर निगम क्षेत्र में फैले दूध विक्रेताओं पर प्रभावी शिकंजा कसने को नगर आयुक्त ने जल्द ही संबंधित विभाग के जिम्मेदारों से पत्राचार करने की बात कही है। नगर निगम क्षेत्र में कई स्थानों पर खुलेआम मिलावट खोरी हो रही है। इस दौरान अपर नगर आयुक्त सर्वेश कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।

ये प्रोजेक्ट हो गए पूरे: स्मार्ट सिटी के तहत इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, अर्बन हाट , म्यूजिकल फाउंटेन, ओपन जिम, अक्षर विहार में लेजर शो, पुरानी जेल में लाइट एंड साउंड शो, गांधी उद्यान में भूलभुलैया, संजय कम्युनिटी सरोवर,जीजीआईसी में सोलर ऊर्जा और स्मार्ट क्लास के प्रोजेक्ट पूरे हो गए हैं और लोकार्पण के लिए तैयार हैं।

अर्बन हाट एंड हैंडीक्राफ्ट सेंटर मनोरंजन के साथ कारीगरों-शिल्पकारों के हुनर को लगाएगा पंख

बरेली में जरी जरदोजी और हस्तशिल्प के कारीगरों के हुनर को पंख देने के लिए विकास भवन रोड पर अर्बन हॉट एंड हैंडीक्राफ्ट सेंटर 157.67 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इसमें फेरिस व्हील (झूला) 30 मीटर ऊंचा लगाया गया है। एक बार में इसमें 84 लोग बैठ सकेंगे। अर्बन हॉट एंड हैंडीक्राफ्ट सेंटर में आने वाले लोगों व प्रदेश भर के प्रसिद्ध उत्पादों को देख सकेंगे और खरीद सकेंगे। अर्बन हॉट के जरिए बरेली की जरी जरदोजी और कारीगरों को बाजार मिलेगा। जिससे कारीगर एवं शिल्पकार स्थानीय हस्तकला कलाकृतियों की समृद्धि और अपने हुनर का देश-विदेश में प्रदर्शन कर सकेंगे।

  • बरेली स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट व उनकी लागत
  • म्यूजिक सिस्टम 86 लाख गांधी उद्यान
  • सी लाउंज 25 लाख सेटेलाइट, घंटाघर
  • लेजर फांउटन 7.94 करोड़ अक्षर विहार
  • घंटाघर जीर्णोंद्धार 87 लाख कुतुबखाना चौक
  • भूलभुलैया 3.22 करोड़ गांधी उद्यान
  • लाइट एंड साउंड शो 7.18 करोड़ पुरानी जेल
  • स्मार्ट कियोस्क 85 लाख सिविल लाइंस
  • स्मार्ट टायलेट 5.97 करोड़ 15 स्थानों पर
  • फसाड लाइट 1.07 करोड़ तीन बिल्डिंग
  • संजय कम्युनिटी सरोवर 8.55 करोड़ संजय कम्युनिटी सरोवर
  • लाइब्रेरी 07 लाख नगर निगम
  • पार्क सुंदरीकरण 4.99 करोड़ अलग-अलग पार्क
  • मल्टीलेवल पार्किंग 15.62 करोड़ तीन स्थान
  • ट्यूबवेल ऑटो मोड 17.89 करोड़ पूरे शहर
  • आइसीसीसी 163.32 करोड़ नगर निगम
Пошаговые рецепты, полезные советы и жизненные хаки для удобной жизни – всё это вы найдете на нашем сайте. Мы всегда готовы поделиться самыми вкусными рецептами, интересными идеями для дома, а также полезными статьями о выращивании овощей и фруктов на вашем собственном огороде. Присоединяйтесь к нам и узнавайте много нового каждый день! Почему кошки любят картонные коробки: Как разговаривать о тяжёлых вопросах: почему молчание Получите полезные советы и лайфхаки для улучшения вашей повседневной жизни, от кулинарных рецептов до советов по уходу за огородом. Узнайте, как сделать свою жизнь проще и уютнее, благодаря нашим полезным статьям и советам.