बदायूं। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य और सफल बनाने के लिए जनपद में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसी के तहत स्थानीय ऑडिटोरियम में पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। योग गुरु गिरधारी सिंह राठौर की प्रेरणा से नियमित रूप से संचालित हो रही है, जिसमें स्थानीय नागरिक बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।शिविर के दौरान आयुष विभाग के ट्रेनर सोनू पटेल ने उपस्थित रहकर साधकों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने विशेष रूप से डायबिटीज से संबंधित विभिन्न आसनों और प्राणायाम का गहन अभ्यास कराया। ट्रेनर सोनू पटेल ने बताया कि किस प्रकार नियमित योग के माध्यम से इंसुलिन के स्तर को संतुलित रखा जा सकता है और मधुमेह जैसी गंभीर बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है।