रिपोर्ट: शिवेंद्र यादव
बदायूं: जनपद बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के गांव कुतुबपुर थरा में बिना परमिशन के खनन माफिया द्वारा जेसीबी व डंपर द्वारा अवैध खनन किया जा रहा था, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान मीडिया कर्मियों को अवैध खनन की सूचना मिली तब कुछ मीडिया कर्मियों ने अवैध


खनन माफिया से परमिशन के कागज दिखाने हेतु कहा था। जो कि उनके पास परमिशन के कागज न होने के कारण परमिशन दिखाना उचित नहीं समझा। इस संबंध में थाना बिनावर थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह का कहना है


कि इस तरह का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, मिट्टी कार्य हेतु एक प्रार्थना पत्र मुझे व्हाट्सएप द्वाराप्राप्त हुआ था। जिसमें अवैध खनन माफिया ने लिखा था कि मुझे खनन विभाग एवं थाना बिनावर पुलिस परेशान कर रही है।
इस दौरान खनन विभाग अधिकारी बदायूं बृज बिहारी लाल से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि अगर बदायूं जनपद में किसी भी स्थान पर अवैध खनन पाया जाता है तो खखन माफिया व उनके वाहन पकड़ कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

