बदायूं, । आगामी त्योहारों के मद्देनज़र थाना जरीफनगर परिसर में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, धर्म गुरुओं एवं ग्राम प्रधानों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी द्वारा की गई।
बैठक में अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की। साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर उपस्थित धर्म गुरुओं एवं ग्राम प्रधानों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा क्षेत्र में भाईचारा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास करने की बात कही।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।