उसहैत। थाना उसहैत पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध / अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 30-05-2024 को थाना उसहैत पुलिस द्वारा एक अभियुक्त अनिल पुत्र छेदालाल निवासी ग्राम राजा नगला थाना उसावां जनपद बदायूं को मय एक अदद तमंचा 315 बोर मय 05 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना उसहैत पर मु0अ0सं0 182/24 धारा 3/25 (1-B)a A.Act पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

रिपोर्टर शिव प्रताप सिंह

slot thailand