नई दिल्ली। लाल किला पर हिंसा व झंडा फहराने के आरोपी दीप सिद्धू को जीरकपुर से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस की विशेष सेल दोपहर 12 बजे विस्तार से जानकारी दे सकती है। बता दें कि दीप सिद्धू ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट में कहा था कि अगर उसने मुंह खोला तो कई राज पर्दाफाश होंगे। गिरफ्तारी के बाद पता चला है कि दीप सिद्धु का फेसबुक अकांउट उसकी विदेश में रहने वाली एक महिला मित्र संभाल रही है। दीप वीडियो रिकॉर्ड कर उसे भेज देता है और महिला दोस्त उसे फेसबुक पर अपलोड कर देती है। माना जा रहा है कि पुलिस की नजरों से बचने के लिए दीप सिद्धु ऐसा कर रहा है। दीप सिद्धू पुलिस को भटकाने के लिए ऐसा कर रहा है।

By Monika

You missed