Our SmartBareilly Foundation द्वारा गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी Mr./Miss/Mrs. Bareilly और Bareilly Icon Awards का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
संस्था के डायरेक्टर संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि बरेली में युवाओं को इस प्रकार के मंच की आवश्यकता है, और हमारी संस्था लगातार इस क्षेत्र में कार्यरत है।
बरेली के युवाओं ने कार्यक्रम में बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
मिस बरेली का खिताब ईशा राजपूत, मिस्टर बरेली नाजिम खान तथा मिसेज बरेली प्रिया गुप्ता के नाम रहा।
फैशन डिजाइनर तन्वी सिंह के कलेक्शन की खूब प्रशंसा हुई।

कार्यक्रम में डॉ मीनल ऐरन, डॉ मोनिका अग्रवाल, मंदीप सिंह, तथा महाराष्ट्र से आए आयुष रावत व कंचन कोली जूरी के रूप में उपस्थित रहे।
बरेली के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे 8 लोगों को चुना गया तथा बरेली Icon award से सम्मानित किया गया चिकित्सा क्षेत्र में डॉ विनोद पागरानी, साइंस में डॉ रवि प्रकाश, काव्य में रोहित राकेश, कला क्षेत्र में वारनी शुक्ला, आध्यात्म में डॉ सुरभि शर्मा व श्रवण कुमार मिश्रा, दीक्षा सक्सेना को समाज सेवा व डॉ मोनिका अग्रवाल को व्यापार के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के मेंटर के रूप में श्री राजेन्द्र गुप्ता (महामंत्री व्यापार मंडल) व राजकमल गुप्ता मौजूद रहे और सभी का उत्साहवर्धक किया।

बरेली से सिटिल गुप्ता की रिपोर्ट

You missed