Moradabad: Congress leader Priyanka Gandhi’s pledge rally witnessed a huge crowd today

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को वापस लाने की जी-तोड़ कोशिश कर रहीं प्रियंका गांधी गुरुवार को मुरादाबाद में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी. इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) भी शामिल होंगे. इस रैली के जरिए प्रियंका गांधी पश्चिम उत्तर प्रदेश में लोगों की नब्ज टटोलेंगी और पार्ची कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगी.

कांग्रेस इससे पहले इस तरह की दो रैलियां वाराणसी, गोरखपुर और महोबा में कर चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के गढ़ में हुई रैलियों में जुटी भीड़ को देखकर कांग्रेस नेताओं के हौंसले बुलंद हैं. कांग्रेस की पश्चिम उत्तर प्रदेश में इस तरह की यह पहली रैली होगी. रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और नसीमुद्दीन सिद्दीकी जैसे नेता एक दिन पहले ही मुरादाबाद पहुंच गए थे.
मुरादाबाद में यह रैली बुद्धि विहार में आयोजित की गई है. प्रियंका गांधी सुबह 11 बजे हेलीकाप्टर से सर्किट हाउस में उतरेंगी. वहां से वो कार के जरिए रैली स्थल तक जाएंगी. इस रैली में विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्र, संजय कपूर, बेगम नूर बानो, सतीश शर्मा, इमरान मसूद, नरेश सैनी, मसूद अख्तर जैसे नेता भी मौजूद रहेंगे.

By Monika

Les amis conseillent souvent leurs recettes favorites, mais elles ne réussissent pas toujours. Mieux vaut explorer le sujet pour trouver les bons gestes. Ne négligez pas la cuisson à cœur le bon ordre pour dorer le bœuf Comment retrouver ce goût qui fait revenir les clients ? En cuisine, tout se joue souvent dans un assaisonnement précis, une cuisson maîtrisée et des produits simples, traités avec respect.