सहसवान कोतवाली प्रांगण में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया इसमें महिला पुलिसकर्मी और क्षेत्र की महिलाएं शामिल हुई सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य का संबोधन सुना।

महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज पांच के तहत कोतवाली में लाइव प्रसारण दिखाया गया। महिला पुलिस ने महिलाओं और युवतियों को जागरूक किया पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

सहसबान-आज कोतवाली प्रांगण में मिशन शक्ति अभियान फेज पांच के अंतर्गत महिला पुलिस ने महिलाओं और युवतियों को जागरुक कर कोई भी घटना होने पर पुलिस को तत्काल सूचना देने की बात कही उन्हें पुलिस हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई शासन के निर्देश पर नवरात्रि के मौके पर मिशन शक्ति अभियान फेज पांच चलाया जा रहा है, जिसके तहत सहसवान कोतवाली में तैनात महिला पुलिस की टीम ने बालिकाओं, छात्राओं,एवं महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम हेतु गांव गांव, मोहल्ला, शिक्षण संस्थानों पर चौपाल लगाकर छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु चलाए जा रहे ।मिशन नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत सुरक्षा जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी ।इसके अलावा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर महिला हेल्प डेस्क एंटी रोमियो स्क्वायड बाल श्रम उन्मूलन यूपी 112 वूमेन पावर लाइन 1090 साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने सभी पुलिस कर्मियों को महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च ‌‌ प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीओ कर्मवीर सिंह थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

slot thailand