राजधानी सहित उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। जिससे प्रदेशवासियों को पड़ रही भीषण ठंडक से मामूली राहत मिली है। फिलहाल कोहरा अभी भी कहर ढा रहा है। राजधानी लखनऊ में भी मंगलवार देर शाम कोहरा गिरना शुरू हुआ जो बुधवार कि सुबह 8:00 बजे तक जारी रहा।जिसके कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। साथ ही हवाई मार्ग पर भी खराब मौसम का जबरदस्त असर पड़ रहा है।

मौसम सामान्य रहा:-मंगलवार को राजधानी लखनऊ में दिन में हल्की बदली छाई रही, लेकिन तापमान में वृद्धि तथा शीतलहर न चलने के कारण मौसम सामान्य बना रहा।राजधानी लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस जो कि सम्मान में से 3 डिग्री अधिक तथा अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। वहीं प्रदेश का इटावा सबसे सर्द जिला रहा। जहां पर न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, मथुरा, आगरा, बहराइच, श्रावस्ती, हरदोई, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, कानपुर नगर, बाराबंकी, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, वाराणसी के साथ-साथ आसपास के इलाकों में कोहरा गिरने की चेतावनी जारी की है। वहीं मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्रदेश में शीतलहर व कोल्ड डे की चेतावनी नहीं जारी की है।

By Monika

Пошаговые рецепты, полезные советы и жизненные хаки для удобной жизни – всё это вы найдете на нашем сайте. Мы всегда готовы поделиться самыми вкусными рецептами, интересными идеями для дома, а также полезными статьями о выращивании овощей и фруктов на вашем собственном огороде. Присоединяйтесь к нам и узнавайте много нового каждый день! Как понимание Получите полезные советы и лайфхаки для улучшения вашей повседневной жизни, от кулинарных рецептов до советов по уходу за огородом. Узнайте, как сделать свою жизнь проще и уютнее, благодаря нашим полезным статьям и советам.