बदायूं। देश के स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर डायट परिसर स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान व शान है।प्रदेश सरकार में वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु

परिवर्तन विभाग के राज्य मंत्री (स्वंतत्र प्रभार) राज्यमंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया। प्रदेश के राज्यमंत्री ने कहा भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया। विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक

प्रस्तुतियां दी गई। जनप्रतिनिधियों ने परिसर में एक पेड़ मां के नाम 2.0 अन्तर्गत पौधारोपण किया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों द्वारा निकाली गई मोटरसाइकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व प्रदेश सरकार में वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्य मंत्री (स्वंतत्र प्रभार) डॉ अरुण कुमार ने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में मोदी की सरकार आई तथा वर्ष 2017 में प्रदेश में योगी की सरकार आई तब से ही प्रदेश व केंद्र प्रगति पथ पर अग्रसर हैं। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्रों को लाभान्वित किया जा रहा है।इस अवसर पर जिला

पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, चेयरमैन सहकारी बैंक जेके सक्सेना, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिला उपाध्यक्ष शारदेन्दु पाठक व जिलाधिकारी अवनीश राय, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा, नितिन वर्मा सहित अन्य अधिकारी, अध्यापक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Oplus_131072
slot thailand