आज प्रत्येक भारतवासी गर्व से भरा हुआ है :- राजीव कुमार गुप्ता

मिशन चंद्रयान-3 ने ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की :- राजीव कुमार गुप्ता

बदायूँ:- प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 104 वें संस्करण को दातागंज विधानसभा के बूथ संख्या- 211 पर कार्यकर्ताओं एवम् बूथ पर निवास करने वाले लोगों के साथ सुनने के उपरांत बूथ पर बूथ समिति की बैठक भी सम्पन हुई।
आज जिले भर में जगह जगह मन की बात पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सुनी।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले नौ वर्षों में मन की बात के जरिए समाज के हर वर्ग से जुड़े हैं। इस कार्यक्रम को दुनिया भर में प्रशंसा मिली है क्योंकि यह जमीनी स्तर पर लोगों को जोड़ता है। साथ ही उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया में जहां हम अपने हथियार बना रहे हैं ।

वही बच्चों के खिलौने भी भारत आज स्वयं बना रहा है। यूपीए सरकार में बच्चों के खिलौने भी विदेश से आयात किए जाते थे। आज हम न केवल इसका निर्माण कर रहे हैं, अपितु बहुत से देशों में इसका निर्यात भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा हमारे देश वैज्ञानिकों ने कर दिखाया। उनकी बुद्धिमत्ता और परिश्रम से लंबे सफर के बाद मिशन चंद्रयान-3 ने ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है, जिससे प्रत्येक भारतवासी गर्व से भरा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत संकल्पों का ही परिणाम है कि अब विक्रम लैंडर चांद पर है और पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। अपना देश निरंतर उपलब्धियां हासिल करते हुए रफ्तार के साथ विश्वगुरु बनने का राह पर अग्रसर है।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नेकपाल कश्यप मंडल अध्यक्ष पन्नालाल शाक्य बूथ अध्यक्ष सुरेश कश्यप पीयूष गुप्ता एवमं बूथ समिति व पन्ना प्रमुख के साथ मन की बात सुनी गुई।

Оптический обман для людей с орлиным зрением: как найти Быстрый тест на IQ: найдите странную птицу среди