कादरचौक। थाना क्षेत्र में गुरूवार की सुबह मक्का लोड करके उझानी मंडी बेचने जा रहे ग्रामीण की ट्रेक्टर-ट्राली में अज्ञात केन्टर वाहन ने टक्कर मारदी। इस हादसे में मक्का लोड वाहन बुरीतरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसकी सूचना मिलने पर वाहन स्वामी के गावं से तमाम लोग जुट गये और हंगामा करने लगे । जिसकी सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने आरोपी वाहन को चालक

समेत अपने कब्जे में लिया है। यह सड़क हादसा गुरूवार की सुबह थाना क्षेत्र में बदायूं मार्ग पर ग्राम रेबा चौराहे के समीप का रहा।बताते हैकि ग्राम खिरिया बाकरपुर निवासी दिलावर सिंह अपनी मक्का फसल को ट्रेक्टर ट्राली में भरकर उझानी गल्ला मंडी लेजा रहे थे। इसी दौरान उनके

हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी वाहन चालक हिरासत में लिया।

वाहन में अज्ञात केन्टर चालक ने टक्कर मारदी। दुर्घटना इतनी जबर्दस्त रही कि ट्रेक्टर सड़क पर तिरक्षा घूमकर उसके दोनों पहिये हवा में झूलने लगे। चालक दिलावर ने हादसे की खबर घर पर की तो गावं से तमाम लोग मौके पर जमा हो गये। इधर आरोपी वाहन स्वामी केन्टर को लेकर नजदीक गावं में छिप गया था।रेबा चौराहे पर वाहन दुर्घटना एवं हंगामा की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने केन्टर चालक को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में नुक्सान की भरपाई की बातचीत होने लगी थी। जिला संवाददाता शिव प्रताप सिंह

रिपोर्ट शिव प्रताप सिंह

Тест на психологическую Сможет ли гигант интеллекта найти воробья