महराजगंज : पुरन्दरपुर थानाध्यक्ष एसआई आशुतोष सिंह का ओहदा बढ़ गया है। यूपी पुलिस मुख्यालय ने उनको उप निरीक्षक पद से इंस्पेक्टर पद पर प्रमोट कर दिया है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने वर्दी मे स्टार बढ़ा कर उन्हें पदोन्नति  प्रदान की।


थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह की गिनती जिले के तेज तर्रार थानेदारों में होती है। वह फरेंदा, सोनौली कोतवाली की भी कमान संभाल चुके हैं। कुछ दिन पहले क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या के खुलासे में भी उनका प्रमुख योगदान रहा। अब उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने आशुतोष सिंह का प्रमोशन कर दिया है। उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर पीपींग सेरेमनी में एसपी प्रदीप गुप्ता ने स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया। उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने कहा कि विभाग ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा।

Влияние дня недели, в котором вы Решите загадку за 7 секунд: поиски Пандо, 45-летняя угадка, Люди с полным зрением Загадка, которая заставит вас подумать: в 10 секунд вы Невероятные способности: люди смогут увидеть
slot thailand