Oplus_131072


बदायूँ: 21 जुलाई जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया है कि उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद,लखनऊ द्वारा संचालित अरबी-फ़ारसी परीक्षा-2025 तथा एकल विषय परीक्षा-2024 की सेकेण्ड्री (मुंशी व मौलवी) तथा सीनियर सेकेण्ड्री (आलिम) कक्षाओं की अंकतालिका, सहप्रमाण-पत्र ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय को प्राप्त हो गये हैं। मदरसा का प्रबन्धक, प्रधानाचार्य

अंकतालिकाएं, सहप्रमाण-पत्र किसी भी कार्यदिवस में ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में कार्यरत मदरसा बोर्ड पटल सहायक मुअज़्ज़म यार ख़ॉं से प्राप्त कर सकते हैं। प्रबन्धक, प्रधानाचार्य अंकतालिकायें, सहप्रमाण-पत्र प्राप्त करने हेतु छात्र, छात्राओं को अपने स्तर से भी सूचित कर दें जिससे कोई भी छात्र, छात्रा अगली कक्षा में प्रवेश प्राप्त करने से वंचित न रह सके।

उन्होंने बताया कि यदि किसी छात्र व छात्रा की अंकतालिका व सहप्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं होती है तो 31 जुलाई 2025 तक सम्बन्धित मदरसे के प्रधानाचार्य की ओर से प्रार्थना-पत्र मय छात्र व छात्रा के प्रवेश-पत्र एवं इन्टरनेट की अंकतालिका की प्रमाणित छायाप्रति के ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि 31 जुलाई 2025 के उपरान्त अंकतालिका व

सहप्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं होने सम्बन्धी कोई भी प्रार्थना-पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा क्योंकि उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा 01 अगस्त 2025 तक ही अंकतालिका, सहप्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं होने सम्बन्धी प्रार्थना पत्र स्वीकार किये जायेंगे। छात्र, छात्रायें अंकतालिका, सहप्रमाण-पत्र अपने मदरसे से प्राप्त कर लें।

Oplus_131072