बदायूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया। जिला अस्पताल में उपलब्ध अन्य चिकित्सा सुविधाओं या कुष्ठ रोग मुक्त भारत अभियान के बारे में अधिक जानकारी दी गई।

जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता ने कुष्ठ रोग मुक्त भारत की जानकारी दी। आशा बहुओं और स्थानीय समुदाय को कुष्ठ रोग के लक्षणों और उपचार के बारे में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। कुष्ठ रोग के प्रति समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिए ऐसे शिविर अत्यंत प्रभावशाली होते हैं।जिससे समाज में जागरूकता पैदा होती है।
