उझानी कादरचौक मार्ग लोगों के लिऐ मुसीबत बन चुका है। जाम के लिए डेंजरजोन बन चुके इस मार्ग पर आज सुबह 10 बजे जबरदस्त जाम लगने से कांधे पर भारी भारी कांवड़ उठाऐ कांवड़ियों को दो-चार होना पडा।

गनीमत रही दूसरी साइड के बाइक सवारों ने कांवड़ियों को रास्ता देकर आड़ी-तिरछी कर शिवभक्तों ने अपनी अपनी कांवड निकाल ली।

पुलिस व परिवहन विभाग है कि सुनता ही नहीं काफी संख्या में कांवड़ियों की टोलियां कादरचौक रोड से बुर्रा

फरीदपुर के ऐतिहासिक शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने जाते हैं। आज मक्का लदे आड़े-तिरछे खड़े वाहनों से जाम लग गया सावन अभी आधा बीता है, अगर

किसी दिन किसी कांवड़िए की एक तरफ जाम तो दूसरी तरफ गंदे पानी का नाला, के चलते कांवड खंडित हुई तो बखैडा होने से इंकार नहीं किया जा सकता।

अभी भी वक्त है प्रसाशन इस रोड पर पुलिस की पिकेट लगाकर सडक पर लगने वाले जाम को नियंत्रित करें जिससे कांवड़ियों को दिक्कत ना हो।

रिपोर्टर शिव प्रताप सिंह

Oplus_131072