इस्लामनगर। थाना प्रभारी अपने ही वरिष्ठ अधिकारियों को टि्वटर हैंडल पर झूठी आख्या लगाकर अपने ही वरिष्ठ अधिकारियों को कर रहे गुमराह। जबकि तेजतर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सख्त निर्देश दिए हैं। कि किसी भी हाल में किसी भी नुमाइश व मेले के अंदर कोई भी अश्लीलता डांस पार्टी नहीं चलेगी इसी क्रम में तेजतर्रार थाना प्रभारी संजीव शुक्ला ने सहसवान नगर में चल रही डांस पार्टी पर पूरी तरह लगाम लगा दिया।

लेकिन इस्लाम नगर कोतवाली के संरक्षण में अश्लीलता डांस पार्टी जमकर गरज रही है। आखिर क्यों इस्लाम नगर के अंदर डांस पार्टी के नाम पर अश्लीलता परोसी जा रही है।इसका संज्ञान अभी तक इस्लाम नगर पुलिस ने नहीं लिया है। आखिर क्यों सवाल उठता है। कि जब अश्लीलता परोसी जा रही है।

तो उसे तुरंत बंद करा कर उन पर विधिक कार्यवाही कर मेला प्रबंधक सहित संचालित करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई मेले के अंदर बेधड़क होकर अश्लीलता परोसी जा रही है। जिसका संज्ञान अभी तक थाना प्रभारी ने लेना उचित क्यों नहीं समझा है। जब कोई इसकी शिकायत करता है। तो इस्लाम नगर पुलिस द्वारा झूठी आख्या टि्वटर हैंडल पर लगाकर वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह कर दिया जाता है। आखिर यह खेल कब तक चलता रहेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

रिपोर्टर – सौरभ गुप्ता

You missed