बदायूं। राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के तहत लोक स्मृति सेवा संस्थान के द्वारा ब्लॉक सालारपुर क्षेत्र के गांव बिनावर में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। क्षय रोग अधिकारी,एचआईवी एड्स डॉ विनेश कुमार, डॉ नरेंद्र कुमार पटेल सीएचसी बिनावर एवं मुमताज अहमद ग्राम प्रधान के द्वारा कैंप का उद्घाटन किया गया।

जहां गांव के लोगों को एचआईवी,सिफीलिस एक रिएक्टिव, एचईपीबी, एचईपीसी एवं टीबी, की स्क्रीनिंग कर 85 लोगों की जांच गई। जिसमें से एचसीवी 2, टीबी सिप्टमेटिक 10
पाया गया। साथ ही एवं जनरल दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही सघन जागरूकता एवं डोर टू डोर के माध्यम से जागरूक अभियान के अंतर्गत गांव के लोगो को एचआईवी, एड्स के बारे में जागरूक भी किया गया ।

कैंप की टीम में डॉ मेहराज हुसैन चिकित्सा अधिकारी बिनावर ,इजहार मो खान,सर्वेश कुमार
राज पाल सिंह,रेशमवती ,तनवीर हसन लैब टेक्नीशियन महिला अस्पताल,शनि दुबे लोक स्मृति सेवा संस्थान,राजीव कुमार,सलोनी साहू,अंकुर मिश्रा,शिवम गुप्ता,रिषभ कुमार साथ ही ग्राम के उपस्थित सभी आशा एवं आंगनवाड़ी कैंप में शामिल रही।