बदायूं।भारतीय हॉकी खेल शताब्दी बर्ष के उपलक्ष्य में स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।बदायूं में सहारनपुर से हॉकी एकाडमी सहारनपुर तथा प्रांजल एजूकेशन वेलफेयर सोसाईटी के मध्य सीरीज आयोजित की गई।
जिसमें बदायूं टीम ने 3-1 से सीरीज जीत कर विजयी बनी।
मुख्य अतिथि नीरज कुमार शर्मा जिला अध्यक्ष हॉकी बदायूं एसोशिएशन रहे।
मुख्य अतिथि नीरज कुमार शर्मा ने विजयी खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह मेडल पुरस्कार से सम्मानित किया।
सहारनपुर से हॉकी कोच मेनका टाक,बदायूं से हॉकी कोच आबिद अली सहित प्रमोद कुमार शर्मा,जिला हॉकी सचिव मधुकर मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
