आज दिनांक 21 जुलाई दिन सोमवार को जूनियर हाई स्कूल प्राथमिक विद्यालय के सामने अवैध रूप से टेंपो चालकों का आतंक बढ़ता जा रहा है लेकिन इस समय

सावन का पावन महीना चल रहा है कावड़िया जल भरने को कादरगंज रोड से होकर गुजरते हैं वापसी होकर जब आते हैं तो उनकी कावड़ को लेकर दिक्कत होती है इन

टेंपो चालकों के चक्कर में लेकिन इसको लेकर पुलिस प्रशासन कोई कार्यबाई नहीं कर रहा है और न ही परिवहन विभाग इस तरफ एआरटीओ का भी ध्यान नहीं है। ग्रामीण लोगों ने मांग की है की टेंपो स्टैंड स्कूल

के पास से हटना चाहिए और चौराहे पर कई एक बार हादसा भी हो चुका है छोटे छोटे बच्चे भी स्कूल आते जाते है टेम्पो स्टैंड स्कूल के पास नहीं होना चाहिए लोगों ने इसकी प्रशासन से मांग की है।
रिपोर्टर शिव प्रताप सिंह







