संभल। यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा श्रावण मास, कांवण यात्रा व महाशिवरात्री पर्व के दृष्टिगत थाना सम्भल क्षेत्रान्तर्गत

चौकी चौधरी सराय पर कांवण मार्गों का निरीक्षण किया गया,निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा लगे पुलिस बल व

यातायात की व्यवस्थाओं को चेक किया गया,इस दौरान विभिन्न संगठनों, मुस्लिम समुदाय द्वारा कैंप लगाकर

कावड़ लेकर जाने वाले व आने वाले श्रद्धालुओं शिवभक्तों पर जनपद संभल के आगमन पर पुष्पा वर्षा

एवं फल वितरण कर स्वागत किया गया तथा आपसी सौहार्द, भाईचारे की मिसाल पेश की गई ।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट






