संभल। यूपी के जनपद सम्भल में सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय एवं हयात नगर थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन के मौके पर जहा एक ओर प्रदेश सरकार ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महिलाओं को निशुल्क यात्रा प्रदान की

है,इसी तरह इस वर्ष भी गौरी ट्रेवल्स के सौजन्य से माताओं व बहनों के लिए फ्री बस सेवा प्रदान की गई,जो कि सम्भल सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय से बहजोई तक दिन भर चलती रही,गौरी ट्रेवल्स के संचालक विनीत वार्ष्णेय ने बताया कि रक्षाबंधन के मौके

पर चलाई फ्री बस सेवा सुबह 10 बजे से मध्यरात तक जारी रहेगी,बस सेवा का संचालन उपजिलाधिकारी विकास चन्द्र सम्भल ने फीता काट किया,इस मौके पर आचार्य पशुराम, कृष्ण पाठक, विनीत वार्ष्णेय, अंकुर बजाज, दिवाकर गुप्ता, हेडन कैटर्स, डिम्पल वार्ष्णेय,

रामचंद्र सागर, वरिष्ठ पत्रकार एवं सभासद पति मुज्जमिल दानिश,हयातनगर थाना प्रभारी सजीव कुमार सोम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट






