बदायूं। शनिवार को जागरुकता यात्रा के तहत हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष लवलेश साहू के नेतृत्व में शिव देवी सरस्वती इण्टर कालेज बदायूँ में गोष्ठी का आयोजन किया गया ।विधालय के कार्यालय प्रमुख दिनेश कुमार शर्मा जी ने कार्यक्रम की घोषणा की। सहायक अध्यापक विश्वहरि शर्मा जी ने संगठन के पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया साथ ही कई वर्षों के बाद मिली सफलता पर संगठन के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष नितिन कमठाना ने सर्वप्रथम ज्ञान की देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया एवं मां भारती को नमन करते हुए विधालय की सभी अध्यापक – अध्यापिकाओं का आभार व्यक्त किया। मुख्य वक्ता के अनुसार विद्या भारती के विधालय ही सर्वश्रेष्ठ हैं और हमें आने वाली पीढ़ी को विद्या भारती के विधालय में ही शिक्षा ग्रहण करानी है तत्पश्चात गुरु गोविंद सिंह जी के चारों पुत्र चार साहिबजादे के बलिदान के बारे में बताया।6 वर्षों से लगातार चार साहिबजादे के बलिदान दिवस को बलिदानी वीर बाल दिवस के रूप में संगठन मनाता आ रहा है । बाल दिवस चार साहिबजादे के बलिदान दिवस के दिन ही मनाया जाए एवं गौरवशाली इतिहास को सभी पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाए इसी संकल्प को लेते हुए संगठन प्रयासरत रहेगा । ज्ञात हो कि गत वर्षों की भांति बलिदानी वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में 17 दिसम्बर से हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी बदायूं द्वारा जागरूकता यात्रा की शुरुआत हुई है ।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नितिन कमठाना, जिला उपाध्यक्ष सुनील गुर्जर , नगर अध्यक्ष लवलेश साहू, नगर उपाध्यक्ष शिवओम मथुरिया एवं विद्यालयों के समस्त अध्यापक – अध्यापिकाओं एवं छात्र – छात्राओं ने भाग लिया।

Získejte nejlepší tipy a triky pro zlepšení vašeho každodenního života na našem webu! Prozkoumejte naše lifestylové články o varení, kutilství a zahradničení a objevte nové nápady, recepty a inspiraci pro váš domov. Užijte si každý den s našimi užitečnými články a začněte žít plněji už dnes! Zdraví a chuť: proč byste měli Lidé narození v Vepřové maso Nejlepší tipy pro vaši kuchyni, zahradu a každodenní život. Najděte užitečné rady a triky pro vaše domácnosti a začněte tvořit úžasné pokrmy a zahradu svých snů ještě dnes!
slot thailand