बदायूं। स्वास्थ्य विभाग ने शहर में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए एआरटीओ ऑफिस के पास सोमवार को एक और अस्पताल सील कर दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेशों के अनुपालन में बिल्सी रोड स्थित बदायूं हॉस्पिटल एवं मेटरनिटी सेंटर पर छापा मारा जहां अस्पताल अवैध रूप से संचालित पाया गया जिसमें दो प्रसव की महिलाएं भर्ती पाई गई। संचालक संजय प्रजापति ओटी टेक्नीशियन चोरी चुपके अवैध रूप से अस्पताल संचालित कर रहा था। संजय प्रजापति अस्पताल में मौजूद नहीं था। अस्पताल में ओटी संचालित पाई गई जिसको स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर ही सील कर दिया बताया जा रहा है कि अस्पताल अवैध रूप संचालित किया जा रहा था। शिकायत पर सीएमओ ने संज्ञान लेते हुए अस्पताल पर कार्रवाई कर सील कर दिया। टीम में नोडल उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन कुमार जायसी बाबू पारस सिंह शामिल थे। अस्पताल में न तो पंजीकरण डॉक्टर मिला और न ही पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद था। मरीजों की भी कोई व्यवस्था नहीं पाई गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कागजात की जांच की तो वे संदिग्ध और अप्रमाणिक पाए गए। इसके बाद टीम ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल को सील कर दिया। भर्ती दो प्रसूताओं को सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया।

slot thailand