बदायूं। बिसौली तहसील के बगरैन गांव का तालाब भू.माफियाओं से मुक्त कराने के लिए तालाब स्वामी रामबाबू कश्यप व तिलक चंदन कश्यप भूख हड़ताल पर हैं। मालवीय आवास पर धरना प्रदर्शन सहित भूंख हड़ताल चल रही है। गुरुवार को तीसरे दिन प्रशासन में खलबली मच गई। एसडीएम बिल्सी जिन पर हाल-फिलहाल बिसौली तहसील का भी चार्ज है व सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना से वार्ता करके सुबह के लिए बुलाया गया। जिसमें एसडीएम बिल्सी महिपाल सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार सिंह व सीओ सिटी आलोक मिश्रा के सामने दो मुद्दों पर गहनता से किसान नेताओं से वार्ता हुई। जिसमें मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह व मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना मौजूद रहे। उन्होंने दो मुद्दे रखे भू माफियाओं से 96 बीघा 36 गरीब किसान बेसहारा मजदूर को काम मिलेगा अगर उनका 96 बीघा निजी तालाब के लिए भू माफियाओं से मुक्त कराया गया तब इस पर सभी अधिकारियों ने सहमति बना दी है। बिल्सी एसडीम द्वारा नई टीम का गठन किया जाएगा इसके लिए एक प्रार्थना पत्र डीएम के लिए सौंप दिया गया है अधिकारियों ने कहा जिस तरह से इनका शोषण हुआ है यह दुख की बात है लेकिन अब इन गरीबों का शोषण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। इस समस्या पर पिछले एक वर्ष से संघर्ष किया जाएगा। धरना करने वालों को मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना व वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह द्वारा जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराई और अनशन करने वालो के लिए बगरैन के लिए रवाना कर दिया और टेंट उखाड़ दिया है।

Оптический обман для людей с орлиным зрением: как найти Быстрый тест на IQ: найдите странную птицу среди