सम्भल। हयातनगर थाना पुलिस एक्शन मुड में आ गई और एक अभियुक्त को धर दबोचा पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत सम्भल के कुशल नेतृत्व एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी सम्भल जितेंद्र कुमार के निर्देशन में जनपद सम्भल कानून व्यवस्था, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत उ0नि0 श्री उपेन्द्र मलिक मय हमराह सत्यपाल सिंह द्वारा देखरेख शांति व्यवस्था, रोकथाम जुर्म जरायम, चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन, गश्त के दौरान
चौधरी सराय मोड से समय करीब 13.05 बजे वांछित अभियुक्त बब्बू उर्फ रोनक अली पुत्र महमूद हसन निवासी ग्राम नूरियो सराय थाना सम्भल उम्र करीब 40 वर्ष जाति किदवई को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा जा रहा है।

सम्भल से खलील मलिक की रिपोर्ट

Тест на Только самые внимательные смогут найти число 337: Оптическая иллюзия