सम्भल। हयातनगर थाना पुलिस ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार सम्भल के निर्देशन में कानून व्यवस्था, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण एवं वांछित अभियुक्तो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना हयातनगर प्रभारी कर्म सिहं पाल के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा था जिसमें उ0नि0 रविन्द्र कुमार सिंह अरुण कुमार विक्की कुमार द्वारा देखरेख शांति व्यवस्था, रोकथाम जुर्म चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन, गश्त व तलाश व दबिश वांछित अभियुक्त सम्बन्धित पोक्सो एक्ट में अख्तियारपुर चौबे तिराहे के पास से समय करीब 7:00 बजे वांछित अभियुक्तगण जसवीर उर्फ काली पुत्र इंद्रपाल निवासी मिलक सैजना थाना हयातनगर जनपद सम्भल उम्र करीब 22 वर्ष पुष्पेन्द्र उर्फ पालू पुत्र रनवीर निवासी ग्राम निवासी मिलक सैजना थाना हयातनगर जनपद सम्भल उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया अभियुक्तगणों के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल थाना हयातनगर जनपद सम्भल उ0नि0 रविन्द्र कुमार सिंह अरुण कुमार जनपद सम्भल,विक्की कुमार उपस्थित रहे।



